सांची महोत्सव के दौरान वाहनों के यातायात मार्ग में बदलाव।

नसीम खान संपादक
सांची,,, सांची में आयोजित किए जाने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई आते हैं तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित पर्यटक भी आते जाते हैं जिस कारण सांची राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है इस वर्ष इस आयोजन के मध्येनजर वाहनोंके मार्ग में पुलिस विभाग द्वारा बदलाव किया गया है।
इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर प्रतिवर्ष बौद्ध वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया जाता है इस आयोजन में हजारों लाखों की भीड़ उमड़ती है तथा रेलवे स्टेशन से एवं बसस्टेंड से स्तूप चौराहा होते हुए स्तूप पहुंचा जाता है परन्तु इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में छोटे बड़े भारी वाहनों के कारण जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है वहीं वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती है जिससे आवागमन तो बाधित होता ही है वहीं किसी अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है तथा वाहनों एवं भीड़ पर काबू करने पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है इस वर्ष इस समारोह के सफल आयोजन के लिए रायसेन एवं सांची पुलिस प्रशासन ने वाहनों के रूट में बदलाव किया है । थाना प्रभारी सांची मानसिंह ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षित समारोह के लिए वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है इसके अनुसार इस नगर से गुजरने वाले वाहनों को दो दिन के लिए मार्ग सुनिश्चित किए गए हैं भोपाल से सागर जाने वाले भारी वाहनों को कोकता बायपास बिलखिरिया रायसेन बेगमगंज राहतगढ़ होते हुए सागर जाना होगा । तथा भोपाल से विदिशा जाने वाले भारी वाहनों को बेरसिया होते हुए विदिशा पहुंचने का मार्ग निश्चित किया गया है तथा सागर से भोपाल जाने वाले वाहनों को राहत गढ़ बेगम गंज रायसेन होते हुए गुजरना होगा । तथा गुना अशोकनगर विदिशा से भोपाल जाने वाले वाहनों को ढोलखेडी बेरसिया होते हुए जाना होगा । इसी प्रकार समारोह में आने वाले भोपाल की ओर से वाहनों के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल कमला शंकर होटल एवं आनंद फार्म में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा विदिशा से आने वाले वाहनों के लिए आमबाग अपेक्षा होटल के समीप वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है तथा सांची के भीतर प्रवेश करने पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है इसके साथ ही स्तूप मार्ग पर भी वाहनों का प्रतिबंध लगाया गया है जिससे इस समारोह में शामिल होने आए लोगों को असुविधा न हो सके । इस के साथ ही स्तूप परिसर पहुंचने वाले आपातकाल सेवा वाहनों को पास जारी किए गए हैं इस प्रकार इस वर्ष नगर में वाहनों के प्रवेश पर एवं नगर से गुजरने वाले वाहनों को परिवर्तित किया गया है तथा नगर में पूरी तरह वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है । इसके साथ ही किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । इस समारोह के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल