सांची महोत्सव सिर पर, फिर भी आवारा पशुओं का जमावड़ा निरंकुशबस स्टैंड से राष्ट्रीय राजमार्ग और बाजार तक सांडों का डेरा, महोत्सव की भीड़ में अव्यवस्था और हादसों की आशंका

नसीम खान
सांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में एक ओर दो दिवसीय बौद्ध वार्षिकोत्सव एवं सांची महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर नगर की सड़कों, चौराहों और बाजारों में आवारा पशुओं का जमावड़ा प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। नगर में बेखौफ विचरण कर रहे आवारा पशुओं में कई आक्रामक सांड भी शामिल हैं, जिनसे आम नागरिकों के साथ पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन अपने-अपने स्तर पर आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन में आने वाले दुकानदारों को दुकानें लगाने के लिए स्थान भी आवंटित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद नगर में वर्षभर से विचरण कर रहे आवारा पशुओं की समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
नगर के बस स्टैंड परिसर, मुख्य चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्ग और बाजारों सहित गलियों तक में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें शामिल कई सांड राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। पूर्व में भी अनेक लोग इनकी चपेट में आकर परेशानी भुगत चुके हैं। विशेषकर हाट बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को इन पशुओं के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि आसपास लाखों रुपये की लागत से गौशालाएं संचालित होने के बावजूद नगर में आवारा पशुओं की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
अब जबकि सांची महोत्सव में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में आवारा पशुओं का आयोजन स्थल एवं भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विचरण करना किसी अप्रिय स्थिति को जन्म दे सकता है। यदि आक्रामक सांड भीड़ में घुस गए तो भगदड़ जैसी स्थिति बनने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में महोत्सव की तैयारियों के साथ नगर को आवारा पशुओं से मुक्त कराना भी स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
अब देखना यह है कि महोत्सव के आयोजन से पहले प्रशासन इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी कितनी तत्परता से निभाता है।
इनका कहना है
नगर में विचरण कर रहे आवारा पशुओं, जिनमें कुछ सांड भी शामिल हैं, को शीघ्र ही पकड़वाकर समीपवर्ती गुलगांव गौशाला भेजा जाएगा। गौशाला संचालकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी जाएगी कि इन पशुओं को दोबारा नगर में न छोड़ा जाए, ताकि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
रामलाल कुशवाहा, सीएमओ, नगर परिषद सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    नसीम खान सांची रायसेन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसका उदाहरण उदयपुरा जनपद पंचायत की…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    नसीम खान सांची रायसेन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के अंतर्गत संचालित नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    उदयपुरा जनपद के रम्पुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजितसांसद श्री चौधरी तथा कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    उदयपुरा जनपद के रम्पुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजितसांसद श्री चौधरी तथा कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    साँची विश्वविद्यालय में चित्रकारी कार्यशाला ‘स्पिरिचुअल स्ट्रोक्स -3’ का समापन

    साँची विश्वविद्यालय में चित्रकारी कार्यशाला ‘स्पिरिचुअल स्ट्रोक्स -3’ का समापन