सांची में वर्षों से अधूरे पड़े मार्ग निर्माण ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ाईं, शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन; सीएम हेल्पलाइन भी नाकाम।

नसीमखान सांची
सांची,,,
ऐतिहासिक पर्यटन नगरी सांची में विकास के बड़े-बड़े दावे तो खूब सुनाई देते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 10 और 11 के लोगों को आज भी दलदल में बदल चुके रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बाद भी न तो शासन और न ही प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दे पा रहा है।
जानकारी के अनुसार सांची नगर परिषद शहर के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती रहती है। इसके बावजूद वार्ड 10 और 11 की सड़कें विकास की पोल खोल रही हैं। ग्रामीण बताते हैं कि आजादी के बाद पहली बार करीब पांच वर्ष पहले इन वार्डों को सांची–से–कुआगांव और मांची–गांव मार्ग से जोड़ने का कार्य शुरू हुआ था। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी और उम्मीद जगी थी कि अब धूल व कीचड़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
लेकिन निर्माण एजेंसी के काम बीच में ही छोड़कर चले जाने से स्थिति और बदतर हो गई। अधूरे मार्ग से उड़ती धूल के गुब्बारे और जगह-जगह गड्ढे ग्रामीणों के लिए बीमारी और परेशानी का कारण बन गए। कई बार मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा।
बताया जाता है कि पूर्व एजेंसी का कार्य निरस्त कर नगर परिषद ने नई एजेंसी को जिम्मा सौंपा, परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी न तो एजेंसी का कोई अता-पता है और न ही निर्माण गतिविधियों की कोई हलचल। इस बीच पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क और अधिक खराब हो गई, जिससे मार्ग दलदल में परिवर्तित हो चुका है।
वर्तमान में मांची, कुआगांव, बिलोरी, पिपरिया और नागौरी के लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरने मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नप प्रशासन के साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। आज सुबह भी शिकायत दर्ज की गई, परंतु कोई समाधान नहीं मिला। इससे साफ है कि जनसमस्याओं के समाधान में न तो प्रशासन और न ही सीएम हेल्पलाइन प्रभावी सिद्ध हो पा रही है।
रामलाल कुशवाहा, सीएमओ, नगर परिषद सांची ने बताया—
“यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधीन आता है। इसके टेंडर हो चुके हैं और शीघ्र ही भूमिपूजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हमारे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी लगातार समस्या के समाधान हेतु प्रयासरत हैं। निर्माण शुरू होते ही समस्या दूर हो जाएगी।”
विकास के दावों के बीच वार्ड 10 और 11 की जमीनी हकीकत यह बता रही है कि जब तक सड़कें नहीं बनतीं, तब तक ग्रामीणों की उम्मीदें भी दलदल में फंसी रहेंगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव