सांची में 73वां वार्षिक बौद्ध महाबोधि महोत्सव आज से; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि मंत्रियों की उपस्थिति और विशेष ट्रेन स्टॉपेज से जगमगाएगा नगर।

नसीमखान सांची
सांची,,,
आज शनिवार से सांची में 73वां वार्षिक बौद्ध महाबोधि महोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ शुरू हो रहा है। शाम को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मछुआ कल्याण एवं मत्स्य राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार करेंगे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभूराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा भी उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांची को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन ने दो दिनों के लिए सांची रेलवे स्टेशन पर चार यात्री ट्रेनों के लिए दो मिनट का अस्थायी स्टॉपेज प्रदान किया है। इनमें शामिल हैं—
ट्रेन क्रमांक 12615 एमएएस–एनडीएलएस
ट्रेन क्रमांक 12616 एनडीएलएस–एमएएस
ट्रेन क्रमांक 18237 केआरबीए–एएसआर
ट्रेन क्रमांक 18238 एएसआर–केआरबीए
दो दिवसीय महोत्सव जम्बूद्वीप परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसे महाबोधि सोसायटी श्रीलंका एवं जिला प्रशासन संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।
इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में ज्ञान, सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर शांति, समृद्धि और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया जाएगा। श्रीलंका से आए कलाकार लोकनृत्य, गायन और नृत्य-नाटिका के माध्यम से भगवान बुद्ध की जीवनकथाओं और उनके उपदेशों को प्रस्तुत करेंगे।
महोत्सव का शुभारंभ बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध एवं उनके परम शिष्यों की पावन अस्थियों की पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।
सांची में जगमगाते महाबोधि महोत्सव का यह वार्षिक उत्सव शांति, संस्कृति और बौद्ध संदेशों की अनूठी छटा बिखेरते हुए आज से नई ऊर्जा का संचार करेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल