सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

नसीम खान

सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन स्थापत्य कला का बारीकी से अवलोकन किया।
सतधारा स्तूप के भ्रमण के पश्चात् कुलगुरु प्रो. कुमार ने सांची स्थित जम्बूद्वीप पार्क का भी दौरा किया। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों अरहत महामोग्गलान और अरहत सारीपुत्त के जीवन, दर्शन और उनके योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे बौद्ध ज्ञान और इतिहास को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस ऐतिहासिक और शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्वान प्राध्यापक भी प्रो. कुमार के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण दल में मुख्य रूप से बौद्ध अध्ययन विभाग के डॉ. संतोष प्रियदर्शी एवं डॉ. रमेश रोहित, संस्कृत विभाग के डॉ. देवेन्द्र सिंह, हिन्दी विभाग के डॉ. राहुल सिद्धार्थ तथा शिक्षा विभाग के डॉ. प्रभाकर पाण्डेय शामिल थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    नसीम खानसांची,,, नगर में गणेशोत्सव पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुक्रवार को गणेशोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न स्थानों पर विराजित भगवान गणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार