रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

नसीम खान
सांची,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम रतनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद किया तथा केंद्र में संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी जानकारी ली गई। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ सहभागिता की। विधायक डॉ. चौधरी ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनके खेल और गतिविधियों के बारे में पूछा।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और समग्र विकास के लिए परिवार के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा समुदाय की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बच्चों से सीधे संवाद ने कार्यक्रम को बनाया आत्मीय
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया और उनकी गतिविधियों में रुचि ली। इससे आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का माहौल सहज और आत्मीय नजर आया।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    नसीम खान सांची,,,ऐतिहासिक नगर सांची से गुजरने वाले भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग (SH-18) को लेकर नगरवासियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लोगों को अपनी मेहनत की गाढ़ी…

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग