साढ़े बारह गांव क्षेत्र में पटवा आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन

नसीमखान

* स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी हुए शामिल

रायसेन,, सन 1985 से साढ़े बारह गांव क्षेत्र में विकास का जो क्रम शुरू हुआ वो आज तक कायम है यहां अब सड़क, पानी, बिजली, स्कूल सब सुविधाएं ग्रामीणों को मिल रही हैं। एक दौर था जब इसे सबसे पिछड़े इलाके के रूप में पहचाना जाता था लेकिन अब यहां की तस्वीर बदल चुकी है। पद्म विभूषण पूर्व मुख्यमंत्री स्व सुंदरलाल पटवा ने पहले विधायक फिर मुख्यमंत्री रहते इस क्षेत्र में विकास कार्य की जो नींव रखी उसे पूर्ण विकसित क्षेत्र बनाने तक का कार्य पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने किया है। सही मायने में इस क्षेत्र की बदली हुई तस्वीर का श्रेय पटवा परिवार को जाता है। उक्त उदगार शनिवार को साढ़े बारह गांव क्षेत्र के कमरोरा में आयोजित पटवा आरोग्य शिविर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व सुंदरलाल पटवा ने प्रदेश के विकास, संगठन के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के विश्वास के प्रतीक के रूप में अपना जीवन समर्पित किया। वे विलक्षण राजनेता एवं जनसेवक के रूप में वे प्रदेशवासियों के हृदय में स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने संबोधन में स्व पटवा को नमन करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को गढ़ने में पटवा जी का अहम भूमिका रही। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने क्षेत्र में विकास का जो क्रम शुरू किया वो आज भाई सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में बरकरार है। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि बड़े साहब हमेशा चाहते थे इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो आज यहां आकर लगता है जैसे उनका सपना पूरा हो गया हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है इसी क्रम में भोजपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल की टीम द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें उचित इलाज के लिए मार्गदर्शन व दवाइयों का वितरण भी किया गया।
पद्म विभूषण स्व सुंदरलाल पटवा के जन्मशताब्दी वर्ष में जन्म जयंती से कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं। एक माह तक लगातार विभिन्न आयोजन होंगे। इस दौरान पटवा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत 20 नवम्बर को औबेदुल्लागंज, 23 नवम्बर को चिकलोद, 25 नवम्बर की सुल्तानपुर, 27 नवम्बर को बाड़ी, 28 नवंबर को उमरावगंज, 5-6 दिसंबर कुकडेश्वर, मनासा में शिविर का आयोजन होगा। इस एक माह में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी जिसमें 23 नवम्बर को मंडीदीप में शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 24 नवंबर मंडीदीप में शतरंज प्रतियोगिता का समापन। 25 नवम्बर को दीवाटिया स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई