सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर की बड़ी लापरवाही हुई उजागरसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर की बड़ी लापरवाही हुई उजागर

रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग
जयसिंहनगर:- नगरीय मुख्यालय अन्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर में दिनाँक 01 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री जनजाति अभियान के मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन संचालन कार्यक्रम में जिनके द्वारा बीएमओ के इशारे पर हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का समापन किया गया, वह पूर्णतयाः न्याय संगत नहीं था, क्योंकि नगर के अंदर हो रहे इस कार्यक्रम के आमंत्रण की गरिमा को तार-तार करते हुए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक, नगर परिषद के मुखियाउपाध्यक्ष को ही भूल जाने का जो मामला है, यह कहीं ना कहीं लोगों के जद्दोजहन में एक संदेह का घेरा उत्पन्न करने वाला है।
आखिर कार्यक्रम में क्यों कुछ ही तथाकथित जनप्रतिनिधि आए नजर:-
बीएमओ केएल. दीवान के नेतृत्व में भाजपा मण्डल के जिन तथाकथित जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, उनमें एकाध को छोड़कर कोई भी मण्डल कार्यकारिणी का अब तक पदाधिकारी नहीं है.(फाईल-फोटो दृश्य) ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जानबूझकर बीएमओ केएल दीवान द्वारा नगर परिषद् के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या संबंधित पार्षदगणों को नहीं बुलाया गया अथवा इन्हें नगर परिषद के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, और यदि जानकारी नहीं है तो इन्हें भाजपा मण्डल के इतने ही पदाधिकारियों को आमंत्रित करना है, यह दिशा-निर्देश कहाँ से मिला? खैर मामला जो भी है, किंतु नगर परिषद के अध्यक्ष को आमंत्रण ना दिया जाना और गिने-चुने लोगों को ही आमंत्रित करना पूरे मामले को संदेहास्पद बनाता है।
01 मार्च, को ही कुछ ही चिन्हित लोगों को छोड़कर, क्यों बिना जानकारी दिखवाया गया हरी झंडी:-
मामला इतना ही नहीं है, कि आखिर नगर के प्रथम नागरिक कहलाने वाले नगर परिषद अध्यक्ष की अवमानना की गई, क्योंकि क्षेत्र में कुछ माह से यही प्रक्रिया चल रही है, कि कुछ चिह्नांकन किये जाने वाले तथाकथित नेताओं की मौजूदगी में ही कार्यक्रम कर दिया जाता है, एवं जिसकी भनक कार्यक्रम होने तक किसी को नहीं होती, शायद जयसिंहनगर क्षेत्र में कुछ ही लोग संबंधित प्रोग्रामकर्ताओं की जानकारी में होते हैं, आज वहीं फिर एक बार साबित हो गया है कि जयसिंहनगर में तानाशाही की यह प्रक्रिया यूँ ही चलती रहेगी, और इस अन्यायपूर्ण रवैये के विरूद्ध आवाज उठाने पर आवाज दबाने का कार्य किया जाता रहेगा, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले ही लोकतंत्र का हनन कैसे किया जाता है, यह दिखाते नजर आ रहे हैं.(फाईल फोटो)

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी