स्कूल के सामने छात्रों की सुरक्षा को देखते निर्मित गतिअवरोधक ने उडाई लोगों की नींद ।दुर्घटना ग्रस्त होते वाहन ।

नसीमखान
सांची,,, इस स्थल से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सीएमराइज स्कूल के सामने छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से निर्मित गतिअवरोधक तो निर्मित करा दिये गए परन्तु यह वाहन चालकों की मुसीबत तो बने ही है बल्कि रातभर लोगों की नींद उडा कर रख दी है ।निर्माण ऐजेंसी ने न तो गतिअवरोधक पर रेडयम लगाई न ही कहीं कोई गतिअवरोधक होने के सांकेतिक बोर्ड ही लगाये गए ।जिससे वाहन चालकों को तो गतिअवरोधक परेशानी का सबब बन रहे हैं बल्कि तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों की जबरदस्त आवाज से लोगों की रातों की नींद उड चुकी हैं ।
जानकारी के अनुसार इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कम दूरी अधिक दूरी के छोटे बडे वाहनों की संख्या हजारों की तादाद में पहुंच गई है इन वाहनों की तेज रफ्तार दौडभाग से सडक पार करना मुश्किल हो गया था तथा इस रोड पर ही सीएमराइज स्कूल भी है इसमे छात्रों की संख्या भी लगभग दो हजार के आसपास बताई जाती हैं तथा स्कूल भवन का निर्माण भी लगातार जारी है सडक पार करने की समस्या को देखते हुए जनता की मांग पर स्कूल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ऐजेंसी द्वारा गतिअवरोधक तो बना दिये गए है तथा इससे छात्र सुरक्षित सडक आरपार कर सकें ।परन्तु इन गतिअवरोधक के आकार कुछ इस प्रकार रखें गए हैं कि इन पर वाहनों के पहुचते ही दुर्घटना का भय बढ जाता है तथा लापरवाह निर्माण ऐजेंसी द्वारा न तो स्कूल के सामने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूली सांकेतिक बोर्ड ही लगाये गए है तथा न ही इन गतिअवरोधक के होने की चेतावनी देने रेडयम का ही उपयोग किया जा सका है जिससे रात के अंधेरे में वाहन चालकों को गतिअवरोधक दिखाई न देने के कारण वाहन कूद पडते हैं जिससे रातभर वाहनों की ऐसी आवाज जैसे वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गये हो तेज आवाज से लोग घरों से बाहर निकल पडते हैं हालांकि इन गतिअवरोधक पार करते समय अनेक छोटे वाहन आपस मे टकरा भी चुके है तथा दुपहिया वाहन चालक गिरते पडते चलने पर मजबूर हो चुके है तथा वाहनों की टूट फूट भी होने से वाहन चालक परेशानी उठाने पर मजबूर हो गए है हालांकि इन बेतुके बने गतिअवरोधक का मामला अतिरिक्त तहसीलदार के संज्ञान में लाया गया था तब उन्होंने निर्माण ऐजेंसी को सांकेतिक बोर्ड के निर्देश दिये थे परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं निर्माण ऐजेंसी ने लापरवाही बरतते हुए गतिअवरोधक के आसपास सफेद लाइनिंग कर अपना पल्लू झाड लिया था कुछ ही दिन मे वह सफेद लाइन भी गायब हो गई तथा अंधेरे में गतिअवरोधक दिखाई न देने से रातभर वाहनों की तेज रफ्तार से गुजरने पर इतनी तेज आवाज होती है जैसे कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया हो तो लोग घरों से बाहर निकल पडते हैं एवं इन वाहनों की गतिअवरोधक पार करते समय तेज आवाज ने लोगों की रातों की नींद उडाकर रख दी है परन्तु इस ओर न तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अथवा निर्माण ऐजेंसी सहित जिम्मदारो की नजर नहीं पहुंच पा रही है गतिअवरोधको ने रहवासियों की नींद उडा रखी है ।इस मामले में क्या कहते है लो ग ।
इन गतिअवरोधक को इस प्रकार बनाया गया है कि वाहनों की भडभडाहट से रातभर सो नहीं सकते ।रातभर वाहनों के दुर्घटना का भय लगा रहता है ।लालाराम साहू व्यवसायी
इन गतिअवरोधक पर कोई भी चिंह नही लगाये गए जिससे आभास हो सके कि गतिअवरोधक है तथा वाहन चालक होशियार हो सके इस से रातभर सो नहीं सकते ।बाबूलाल किरार रहवासी
यह गतिअवरोधक ठीक नहीं निर्मित किये गए हैं तथा न ही रेडयम बोर्ड अथवा गतिअवरोधक होने के संकेत दर्शाये गये हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही हैं रातभर वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा बना रहता है ।हम शीघ ही क्षेत्रीय विधायक जी को इस समस्या से अवगत करायेंगे ।संजीत वर्मा विधायक प्रतिनिधि
यह राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला है हम इसमें कुछ नहीं कर सकते है ।रामलाल कुशवाहा सीएमओ नप सांची
हमनें पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिया था तब उन्होंने गतिअवरोधक के पास वाइट लाइनिंग कर दी थी यह गतिअवरोधक स्कूली छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए थे ।हम राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को पुनः पत्र भेज कर निर्देशित करेगें कि रेडयम लाइट लगाई जाये जिससे गतिअवरोधक होने के वाहन चालकों को आभास हो सके ।नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत