स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने बरेली सिविल अस्पताल में नवनिर्मित द्वितीय तल पर नवीन भवन और स्वचालित लिफ्ट का किया लोकार्पण

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा आज शासकीय सिविल अस्पताल बरेली में नवनिर्मित द्वितीय तल पर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य शासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले, इसके लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में इस अतिरिक्त भवन में 6 नए वार्ड का निर्माण किया गया है जिससे कि सिविल अस्पताल बरेली में अतिरिक्त 40 बेड मरीज के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल में स्वचालित लिफ्ट भी लगाई गई है जिससे कि मरीजों को एक तल से दूसरे तल जाने में काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमएचओ डॉक्टर एचएन मांडरे, एसडीम श्री संतोष मुद्गल, बीएमओ डॉ हेमंत यादव तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’