हजारों वर्ष पहले भी हमारे ऋषि-मुनि ग्रह, नक्षत्र की सटीक गणना करते थे- स्वास्थ्य राज्यमंत्री

नसीमखान
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में रायसेन में विक्रमोत्सव-2025 कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत जिला मुख्यालय रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम का स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व उन्होंने ब्रम्हाध्वज की भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधी, एसपी श्री पंकज पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने उपस्थित जनों को हिन्दू नववर्ष तथा गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से नया विक्रम संवत् प्रारंभ हो रहा है। पूरी दुनिया में अनेकों कलेण्डर प्रचलित हैं। हमारे यहां भी अंग्रेजी कलेण्डर, शक संवत् तथा तीसरा विक्रम संवत् प्रचलित है। विक्रम संवत् सम्राट विक्रमादित्य की विजय के उपलक्ष्य में शुरू किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य पराक्रमी, न्यायप्रिय और विद्वान शासक थे, जिन्होंने अपने शासनकाल में न केवल भारत बल्कि पड़ोसी देशों तक अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की। सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल न्याय, धर्म, कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध रहा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सैकड़ों-हजारों वर्ष पहले भी हमारे ऋषि-मुनि ग्रहों तथा नक्षत्रों की बिल्कुल सटीक गणना करते थे। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हमनें पावन और ज्ञानभूमि भारत में जन्म लिया है।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज हिन्दू नव वर्ष भी है। हिन्दू नव वर्ष का अत्याधिक सांस्कृतिक महत्व है। क्योंकि यह एक अवसर होता है जब हम अपने पुराने वर्षो की कठिनाईयों, संघर्षो को पीछे छोड़कर एक नई शुरूआत करते हैं। यह नववर्ष का पर्व केवल एक तिथिक्रम का उत्सव नहीं है बल्कि यह हमारे समाज की आत्मा और हमारी सांस्कृतिक धारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए, अपने पराम्परिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा विक्रमोत्सव कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मप्र नाट्य विद्यालय भोपाल के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘सम्राट विक्रमादित्य‘‘ नाट्य का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन, श्री बृजेश चतुर्वेदी सहित आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास