हिंदू देवी देवताओं को आहत पहुंचाने वाले आरोपियों को लेकर हिंदू संगठन हुआ एक, कलेक्टर से फोन में आश्वासन मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे से हटाया जाम

डिंडोरी एमपी
रिपोर्टर करन गुप्ता
डिडोंरीशहपुरा विकासखंड अंतर्गत डिंडोरी-शहपुरा मार्ग में स्थित हिंदुओं के आस्था का केंद्र मां शारदा टेकरी के मुख्य द्वार पर स्थापित हनुमान प्रतिमा को मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्तियों द्वारा लात मारने की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास ही टपरी बनाकर एक ग्रामीण गणेश गोलिया रहते है उन्होंने गुरुवार को पुलिस थाना शहपुरा पहुंच शिकायत दर्ज करवाई कि 17जुलाई की शाम अमजद खान और फिरोज खान(वन रक्षक) ने मिलकर धार्मिक भावना आहत करने के मकसद से गेट के पास स्थापित हनुमान प्रतिमा को लात मारी बरहाल शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा295,34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वही घटना की जानकारी जैसे जैसे क्षेत्र में लगी उसके बाद घटना को लेकर लोगो मैं काफी गुस्सा देखने को मिला।

हिंदू संगठनों ने किया नगर बंद और थाने का घेराव

वही हिंदुओ की आस्था से जुड़े मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास स्थित भगवान हनुमान की प्रतिमा को लात मारने की घटना सामने आने के बाद नगर के हिंदुओ मे काफी रोष है जिसके बाद गुरुवार को घटना से नाराज हिंदू संगठनों के लोगो ने एकजुटता दिखाते हुए नगर बंद का आह्वाहन किया और नगर भ्रमण करते हुए नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवाएं। सभी ने एकमत से प्रशासन से मांग की है कि मामले में आरोपित दोनो मुस्लिम युवकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए उन पर एनएसए की कार्यवाही की जाए
इसी मांग को लेकर को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस थाना शहपुरा का घेराव कर दिया।

NSA की कार्यवाही की मांग को लेकर नेशनल हाईवे किया जाम
वही जब शहपुरा थाने का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित भीड़ को जब किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला तो आक्रोशित भीड़ ने दोनों आरोपियों के ऊपर एनएसए की कार्यवाही की मांग करते हुए निवास तिराहा में नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

कलेक्टर से फोन में आश्वासन मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे से हटाया जाम, दो दिवस में आरोपियों पर लगेगा NSA

शहपुरा में हनुमान प्रतिमा को लात मारने की घटना सामने आने के बाद नाराज हुए हिंदू संगठनों ने जहा नगर बंद,थाना का घेराव करने के साथ ही एनएच 45 जाम कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही एनएसए लगाने की मांग कर रहे थे। वही करीब 2 घंटे की जाम के चलते मार्ग में बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा भी लग गया था जिसके बाद मौके पर दुबारा पहुंची एसडीएम काजल जावला,एसडीओपी मुकेश अविंद्रा सहित नगर निरीक्षक अखिलेश दहिया द्वारा फोन पर कलेक्टर विकास मिश्रा से हिंदू संगठनों से बात करवाने सहित फोन पर कलेक्टर द्वारा दो दिवस में आरोपियों पर एनएसए लगाने के आश्वाशन के बाद जाम खुला और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन स्थगित किया और कहा की दो दिवस में कार्यवाही नही होने पर फिर उग्र प्रदर्शन किया जावेगा।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़