सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर बिखर रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान

सांची,,,नगर में विकास के नाम पर विभिन्न वार्डों में तेजी से सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते दूसरी सड़कों पर गिट्टी बिखर रही है, जिससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं और हादसे का खतरा बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार नगर के कई वार्डों में सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निर्माण स्थलों तक मिक्स मटेरियल पहुंचाने के दौरान मिक्सर वाहन से ही आम रास्तों पर गिट्टी गिर रही है। सड़कों पर बिखरी गिट्टी के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार गिट्टी पर फिसलकर चोटिल होते-होते बचे हैं।
आश्चर्य की बात है कि निर्माण एजेंसी इस ओर पूरी तरह से बेफिक्र बनी हुई है और नगर परिषद प्रशासन भी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में जब सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
नगरवासियों ने मांग की है कि निर्माण एजेंसी को सड़कों पर फैली गिट्टी को तुरंत हटाने और परिवहन के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    नसीम खान रायसेन, मेरा युवा भारत (MY Bharat) रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें मेरा…

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    नसीम खान रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यो, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा सेवा संकल्प अभियान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन

    मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन