17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान उचेर पंचायत में ।

नसीमखान सांची ,रायसेन
सांची ।इन दिनों 17 सितंबर से शुरू हुआ स्वच्छता जागरूक अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है ।यह अभियान नगरीय निकायों सहित जनपद पंचायत सांची अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है आज ग्राम पंचायत उचेर मे स्वच्छता अभियान के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
जानकारी के अनुसार तमाम नगरीय निकाय सहित सांची जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मे 17 सितंबर से चलने वाले स्वच्छता अभियान का समापन 2 अक्टूबर को किया जायेगा । जगह जगह स्वच्छता अभियान की गूंज दिखाई एवं सुनाई दे रही हैं इस कडी मे आज स्वच्छता अभियान समीपवर्ती ग्राम पंचायत उचेर मे आयोजित किया गया ।इस अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया इस शिविर में विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच एवं आंखों की जांच उपरांत निशुल्क चश्मे वितरित किए गए ।इसके साथ ही स्वास्थ्य अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते जनपद पंचायत अधिकारी रंजना मारन ग्राम पंचायत सरपंच अरविन्द कुमार सहित बडी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं पंचायत के जनपद पंचायत जनप्रतिनिधि पंचायत जनप्रतिनिधि सहित बडी संख्या में ग्रामीण तथा स्कूली छात्र उपस्थित रहे । इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पोर्ते जनपद पंचायत अधिकारी मारन एवं सरपंच श्री अरविंद ने गांव की सडको पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर जनपद पंचायत अधिकारी मारन ने सभी उपस्थित लोगों को पंचायत परिसर में स्वच्छता की शपथ दिलाई ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत