22 दिसंबर से होगा रामलीला मंचन का शुभारंभ, 9 जनवरी 2026 को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ समापन।

नसीमखान सांची
सांची,,,
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला की भव्य तैयारियों को लेकर आज रामलीला मैदान में रामलीला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान इस वर्ष के रामलीला मंचन की समग्र व्यवस्था, मंच निर्माण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आयोजन समिति के दायित्वों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का आयोजन भव्यता और परंपरा के अनुरूप संपन्न होगा।
समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, रामलीला मंचन 22 दिसंबर 2025 को भगवान गणेश की स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ होगा। आयोजन का समापन 9 जनवरी 2026 को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के पावन प्रसंग के साथ किया जाएगा। बैठक में मंचन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों को सौंपी गईं।
समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक और भक्तिमय बनाने के लिए विशेष योजनाएँ तैयार की गई हैं, जिन पर कार्य तुरंत प्रारंभ किया गया ।आगामी दिनों में रामभक्ति और सांस्कृतिक आस्था का यह भव्य उत्सव सांची नगर की धार्मिक गरिमा को और अधिक प्रखर करेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव