40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

नसीमखान सांची
सांची,,,
प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा के साथ सांची में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि यह भवन केवल विद्यालय नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कार का मंदिर है, जहां देश के भावी नागरिक तैयार होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन कर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और खेलकूद की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखारकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि इस विद्यालय से सांची सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। दूरदराज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय परिवार की उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि सांची विधानसभा क्षेत्र में तीन सांदीपनि तथा तीन पीएमश्री विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डी.डी. रजक एवं प्राचार्य अनिल दीक्षित ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
लोकार्पित आधुनिक विद्यालय भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    नसीम खानसांची, ,,रायसेन। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर सांची के श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न