कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यो, गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को अधिक दुर्घटना वाले सड़क मार्गो पर ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि उन्होंने कहा कि डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर की सूचना के लिए रिफलेक्टर या संकेत चिन्ह लगाए जाएं। साथ ही जिले में ग्रामीण सड़कें जहां हाइवे या मुख्य सड़क से जुड़ती हैं, उस स्थान के पूर्व ग्रामीण सड़क पर ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। सड़कों पर पशु नहीं बैठे, यह सुनिश्चित किया जाए। पशुमालिकों को समझाईश दी जाए। इसके पश्चात भी नहीं मानने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने यात्री बसों और स्कूल बसों की जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने के लिए भी कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है।
बैठक में ग्राम पग्नेश्वर पुल के आगे बारिश में पानी आ जाने के कारण यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहने, रायसेन में इंडियन चौराहा से जुड़ने वाली चौपड़ा व तालाब मोहल्ला मार्ग मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, रामलीला गेट व महामाया चौक पर वाहनों के खड़े होने से यातायात बाधित होने और जाम की स्थिति बनने पर चर्चा कर इसके निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नेशनल हाईवे एनएच-45 पर निर्मित ओवर ब्रिज के नीचे गौहरगंज चौराहा से मिलने वाले सभी मार्ग पर रोड मार्किंग कार्य एवं रम्बल स्ट्रिप की मोटी लेयर डालने, सुल्तानपुर जोड़ पर बनाए गए ओवर ब्रिज पर रोड मार्किंग किए जाने, मण्डीदीप एवं एचईजी कम्पनी को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज पर रोड मार्किंग और ओवर ब्रिज के दोनों और रंबल स्ट्रिप की मोटी लेयर डालने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव