नसीमखान
रायसेन,
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन जिले के विकासखण्ड गैरतगंज में मप्र जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के नेतृत्व में ग्राम के समीप बने तालाब में समिति द्वारा तालाब को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा तालाब में साफ-सफाई की गई और तालाब गहरीकरण हेतु जमा गाद तथा मिट्टी को निकाला गया। इसके अतिरिक्त विकासखंड समन्वयक दीपचंद मालवीय द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को उपलब्ध जल स्रोतों के समीप स्वच्छ बनाए रखने हेतु संदेश दिया गया एवं शपथ भी दिलाई गई। जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अंबेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सोसायटी द्वारा औबेदुल्लागंज सेक्टर की हिरानिया स्थित बावड़ी पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया एवं प्राचीन बाबड़ी की सफाई की गई। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती निशा बहेकार की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।






