नसीमखान सांची, रायसेन
सांची,,,
नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में असमर्थ होने के कारण उन्होंने अपने घर पर ही पलंग पर बैठकर योगाभ्यास किया और योग दिवस में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
श्री जायसवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक रूप से सक्षम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता और परिस्थिति के अनुसार इसे अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकता है।
इसी अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। साथ ही उनके यहां पहुंचे लोगों के बीच बिस्किट वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उनके सहयोगी भी उपस्थित रहे।
परिस्थितियां चाहे जैसी हों, सकारात्मक सोच और संकल्प के साथ स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं।





