जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गत बैठक में चिन्हित हॉट स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुरूप अभी तक की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्गो में चिन्हित स्थलों पर केट आई तथा रंबल स्ट्रिप लगाए जाएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने जिले में 01 जनवरी से 30 अप्रैल 2025 तक जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, इन दुर्घटनाओं में घायलों तथा मृतकों की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों पर विस्तृत चर्चा कर रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में रायसेन नगर में सड़क मार्ग के दोनों तरफ रोड पर अतिक्रमण तथा पथ विक्रेताओं द्वारा हाथठेला लगाने से यातायात बाधित होने की समस्या पर चर्चा कर सीएमओ रायसेन तथा यातायात प्रभारी अधिकारी को इसके समाधान हेतु दिशा-निर्देशित किया गया।
बैठक में थाना गौहरगंज अंतर्गत हॉट स्पॉट ग्राम ठीकरी-चपलासुर मार्ग, थाना सुल्तानपुर अंतर्गत विनेका पेट्रोल पम्प के समीप तथा ग्राम घाट खमरिया मार्ग पर हॉट स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने संकेतक लगाने, रंबल स्ट्रिप की मोटी लेयर लगाने तथा केट आई लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी को यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की नियमित जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र, मेडिकल किट सहित अन्य मापदण्डों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी अधिकारी श्रीमती लता मालवीय द्वारा पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस, यातायात, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, एनएचएआई सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश