जल जीवन मिशन के कार्यो को मिशन मोड में पूर्ण कराएं- प्रमुख सचिव श्री नरहरि

नसीमखान
बारिश के पहले रोड रेस्टोरशेन कार्य सौ फीसदी पूर्ण कराने के निर्देश
पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। प्रमुख सचिव श्री नरहरि ने विकासखण्डवार एकल और समूह नलजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते मिशन मोड में कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में जल जीवन मिशन के कार्यो से अवगत कराया गया। बैठक में प्रमुख अभियंता पीएचई श्री केके सोनगरिया, महाप्रबंधक जल निगम भोपाल श्री पीके रघुवंशी, मुख्य अभियंता श्री आरके हिरोड़िया तथा अधीक्षण यंत्री मण्डल भोपाल श्री सुनील चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री नरहरि ने विकासखण्डवार सब इंजीनियर्स से पूर्ण, प्रगतिरत और अप्रारंभ नलजल योजनाओं की जानकारी लेते हुए कार्य की गति धीमी होने पर ठेकेदारों से समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में एकल नल जल योजनाओं में शेष 39607 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाड़ी, औबेदुल्लागंज तथा उदयपुरा विकासखण्ड में अधिक संख्या में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना शेष होने पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाए।
बैठक में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन एफएचटीसी की अद्यतन प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य 223243 एफएचटीसी के विरूद्ध अभी तक 152630 एफएचटीसी प्रदान कर दिए गए हैं। शेष 70613 एफएचटीसी में 39607 पीएचई विभाग के तथा 31006 जल निगम के है। जिले में संचालित एकल नलजल योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 150489 के विरूद्ध 110882 एफएचटीसी कनेक्शन प्रदाय कर दिए गए हैं। विगत एक माह में 7737 एफएचटीसी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

बारिश के पहले सौ फीसदी रोड रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण कराएंप्रमुख सचिव श्री पी नरहरि ने रोड रेस्टोरेशन कार्य की जानकारी लेते हुए बारिश के पहले रोड रेस्टोरेशन कार्य सौ फीसदी पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि रोड रेस्टोरेशन कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं। रोड पहले जिस स्थिति में थे, उसी स्थिति में वापस लाए जाएं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को रोड रेस्टोशन कार्य की मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए। रोड रेस्टोरेशन की समीक्षा के दौरान बताया कि कुल 301.38 किमी रोड कटिंग की गई है जिसमें से 295.23 किमी रोड रेस्टोरेशन हो गया है।

हर घर जल घोषित ग्रामों का प्रमाणीकरण और हस्तांतरण शीघ्र कराएंबैठक में जिले में हर घर जल घोषित ग्रामों, उनका प्रमाणिकरण करना और पंचायतों को हस्तांतरित करने की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि यह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पंचायत विभाग का संयुक्त कार्य है। जनपद सीईओ इसमें प्रमुखता से समन्वय कर कार्य कराएं। हर घर जल घोषित तथा प्रमाणित ग्रामों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 790 एकल ग्राम है जिनमें से हर घर जल घोषित ग्राम की संख्या 350 है। हर घर जल प्रमाणित ग्राम 223 है। प्रमुख सचिव द्वारा उदयपुरा समूह जल प्रदाय योजना, हलाली समूह जल प्रदाय योजना, बेगमगंज गैरतगंज समूह जल प्रदाय योजना और बारना समूह जल प्रदाय योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री गिरीश कामले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश