राजपूत समाज द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

नसीमखान
सांची। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर नगर परिषद सांची के वार्ड क्रमांक 10, महाराणा प्रताप नगर के निवासियों द्वारा खेड़ापति माता जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत एक भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
इस शुभ आयोजन की शुरुआत ग्राम पिपरिया खुर्द स्थित वैतृवटी तट से हुई, जहाँ विदिशा से पधारे योग विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा उपरांत भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें ग्राम पिपरिया के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम पिपरिया के पूर्व सरपंच करन सिंह राजपूत, परमाल सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत, औतार सिंह राजपूत, सोमत सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत सहित समस्त ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
कलश यात्रा के अगले पड़ाव पर ग्राम नागौरी एवं ग्राम कुआं के निवासियों ने भी भव्य स्वागत कर आयोजन को और भव्यता प्रदान की। यात्रा में नगर और आसपास के ग्रामों के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्री प्यार सिंह पटेल, श्री सरदार सिंह राजपूत, श्री करन सिंह राजपूत, श्री बद्री प्रसाद राणा, श्री सीताराम पटेल, श्री प्रेम सिंह राजपूत, श्री कुमेर सिंह राजपूत, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, श्री कुमार राज बहादुर सिंह राणा, श्री मेहरबान सिंह राजपूत, श्री शंकर सिंह राणा एवं श्री वीर सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
कलश यात्रा के समापन के उपरांत खेड़ापति माता जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जो तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव का समापन तीसरे दिन भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।