पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम पांझिर में बारना नदी के उद्गम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

नसीमखान

रायसेन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल रविवार को औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के ग्राम पांझिर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बारना नदी के उद्गम स्थल पर पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री पटेल द्वारा बारना नदी के उद्गम स्थल सहित 35 नदियों के उद्गम स्थल का भ्रमण कर उद्गम स्थलों के संरक्षण और संवर्धन कार्यक्रमों में सहभागिता की गई है। मंत्री श्री पटेल ने यहां श्रमदान किया तथा नदी पुनर्जीवन के लिए स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि उन्होंने
संकल्प लिया है कि मध्य प्रदेश से निकलने वाली जो भी नदी का उद्गम होगा वहाँ पर एक बार स्वयं जा कर देखूँगा और कुछ नया कार्य करूँगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब मैं मंत्री बना तो मैंने पौधा रोपण के परिणामों को देखा हम पौधा लगाते हैं लेकिन उन्हें वृक्ष नहीं बना पाते। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों को बचपन से लेकर बड़े होने तक संरक्षण देते हैं, वैसे ही वृक्ष भी हमारे बच्चों को जीवन देने वाला है, इसलिए उसके लिए भी अपना योगदान दें। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जो समाज से लेता है उसे याद नहीं किया जाता, लेकिन जो समाज को कुछ देता है, उसे हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने अभियान में शामिल हुए नागरिकों से आहवान किया कि नदी का संगम, पर्वतों, वृक्ष और मनुष्य का संगम, जहां जीवन की संभावनायें होती है, उसे संरक्षित करना चाहिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश