नसीमखान
रायसेन,
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण का शुभारंभ किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरुजनों को सम्मानित किया। रायसेन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन, सांदीपनि शासकीय विद्यालय सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।






