एम पी फार्मासिस्ट संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष और रजिस्ट्रार से की शिष्टाचार भेंट।

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग

शहडोल। एम पी फार्मासिस्ट संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पीसीआई अध्यक्ष आदरणीय संजय जैन जी एवं पीसीआई रजिस्टार श्री मति भव्या त्रिपाठी जी से शिष्टाचार मुलाक़ात की। जिसमें इन दिनों काउंसिल द्वारा फार्मासिस्ट हितों के लिए कर रहे कार्यों की प्रदेश महासचिव ने सराहना करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने का आग्रह किया। प्रदेश में फार्मेसी ऑफिसर की नियुक्ति जल्द हो,फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन रिनिवल, नए आवेदन के लिए पोर्टल चालू करने पीसीआई सर्टिफिकेट किराये में (अनुबंध)देने वाले फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने सहित रोजगार सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा की एवं फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के लिए कुछ किराए बाज फार्मासिस्ट जो नियमविरुद्ध रजिस्ट्रेशन किराए पर दे रखे है उनकी लिस्ट सबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। जिसको रजिस्ट्रार मैडम द्वारा संज्ञान में लिया गया एवं आश्वस्थ किया कि शीघ्र ही इन सभी विषयों पर दिशा निर्देश जारी करते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अखिलेश त्रिपाठी जी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजवीर त्यागी जी वरिष्ठ पत्रकार के जी पाण्डेय जी सोवित लाल जी नीरज गौतम जी जीतेन्द्र पवार जी भी उपस्थिति रहे। पीसीआई अध्यक्ष ने जल्द कार्यवाही करने की बात कही और कहा कि आप सब के सहयोग से ही पीसीआई बेहतर काम कर पा रही है उन्हों ने कहा कि कई बच्चे परेशान है रजिस्ट्रेशन के लिए और पीसीआई भोपाल आ रहे उन सब को बताया जाए की किसी भी फार्मासिस्ट को पीसीआई ऑफिस भोपाल आने की आवश्यकता नहीं है जल्द सभी के रजिस्ट्रेशन जारी हो जायेंगे। पीसीआई ऑफिस के सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम कर रहे है एवं आवकाश के दिन भी आ कर काम कर रहे है चूंकि पहले से लोड ज्यादा था जिसके चलते थोड़ा अतिरिक्त समय लग रहा है। हमने लगभग 3000 फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन जारी कर दिया है एवं 4500 बच्चों के डॉक्यूमेंट मिसमैच है वों अपने दस्तावेज सही करा ले एवं सभी डीजी लाॅकर में अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें वहां से ही पीसीआई वेरिफिकेशन कर लेगी एवं आने वाले समय में सभी फार्मासिस्ट जिनके दास्तांवेज सही है उनके रजिस्ट्रेशन घर बैठे मिल जाएंगे। प्रदेश महासचिव अखिलेश त्रिपाठी जी ने कहा कि जहाँ भी आवश्यकता पड़ेगी संगठन पीसीआई के साथ खड़ा है पीसीआई स्वतंत्रत हो कर काम करें पीसीआई अध्यक्ष श्री संजय जैन जी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है जो फार्मासिस्ट के हित में है हम सब साथ और मिल कर फार्मासिस्ट हित एवं समाज हित में काम करने के लिए कृतबद्ध है। उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राजवीर त्यागी जी ने दी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा