बैंकों की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची पुलिस, कानून व्यवस्था बनाए रखने सख्ती शुरू ।

नसीमखान
सांची,,नगर में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जे. पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में सांची पुलिस ने बीते दिनों से लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुछ दिन पूर्व जहां होटल और लॉज संचालकों को अवैध गतिविधियों पर चेताया गया, वहीं हाल ही में सटोरियों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके साथ ही जुआरियों पर भी दबिश दी गई और कड़ी चेतावनी दी गई है।
इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा नगर स्थित बैंकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। बैंक में लेनदेन करने वाले ग्राहकों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि—

“जनता की सुरक्षा और नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैंक, होटल, सार्वजनिक स्थल जैसे स्थानों पर हमारी नियमित निगरानी जारी रहेगी।”

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा