सेंट्रल बैंक एटीएम में बंद रहने से गई गाय की जान

नसीमखान
सांची,, नगर में आवारा पशुओं की समस्या ने एक बार फिर प्रशासन और बैंक प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर दी है। रविवार को सेंट्रल बैंक के एटीएम में बंद हो जाने से एक गाय की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गाय एटीएम के अंदर घुस गई थी और गेट बंद हो गया। बाहर निकलने का रास्ता न मिलने से वह रातभर अंदर फंसी रही। रविवार सुबह तक बिना पानी और चारे के रहने से उसकी मौत हो गई। एटीएम के पास स्थित होटल संचालक राजेंद्र जैन ने बताया कि उन्होंने सुबह मृत गाय को देखा और तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद बैंक कर्मियों ने एटीएम खोलकर गाय को बाहर निकाला।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे, लेकिन लंबे समय से यह व्यवस्था बंद होने के कारण एटीएम भगवान भरोसे चल रहे हैं। खाली पड़े एटीएम अब आवारा पशुओं का ठिकाना बन चुके हैं।
यह घटना न केवल बैंक प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि नगर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। आए दिन ये बेजुबान पशु कभी सड़कों पर हादसों का शिकार हो रहे हैं तो कभी इस तरह की घटनाओं में जान गंवा रहे हैं, जबकि प्रशासन अब भी बेखबर है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views