,जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ प्रदेश रिपोर्टर ,दिलेश्वर चौहा
शक्ति जिले करही गांव के
उप सरपंच, महेंद्र बघेल की सरपंच एवं उनके साथियों के द्वारा शराब पिलाने के बहाने स्कूल में बुलाकर हत्या कर, साराडीह स्थित महानदी में फेक दिया, आरोपी ने पहले गला घोट कर हत्या की मोटरसाइकिल को नदी में फेंक दिया गया ,और फिर लाश को बरेकेल पुल से नदी में फेंक दिया ।
48 घंटे गुजर जाने के बाद पुलिस के द्वारा गोताखोर तथा ड्रोन कैमरे से खोज किया जा रहा था ।
जिसे पुलिस को सफलता मिली, पुलिस ने इस मामले पर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की साजिश में सरपंच का पति मुख्य सरगना बताया जा रहा है।
उप सरपंच बघेल के किडनैपिंग कर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बिर्रा मेन चौक में चक्का जाम किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है ।
तथा सव को कल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि
अब स्थानीय चुनाव भी इस प्रकार की वारदात से अछूता नहीं रहा, पंचायत राज की तस्वीर को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।






