ऐतिहासिक सांची से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहा जानलेवा साबित ।

नसीमखान

सांची,,विश्वविख्यात ऐतिहासिक नगरी सांची की पहचान उसके बौद्ध स्मारकों और स्तूपों से है, लेकिन इस नगरी से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तो बहुत होते हैं, मगर हकीकत यह है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद से छोटे-बड़े वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। न तो इस मार्ग पर गतिअवरोधक बनाए गए, न ही रेडियम चिन्ह, न ही धीमी गति के संकेतक बोर्ड और न ही सुरक्षात्मक संदेशवाहक बोर्ड लगाए गए। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि दुर्घटनाओं में असंख्य लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई परिवार आर्थिक व मानसिक आघात झेलने को मजबूर हैं।
लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना के बाद फरार हो जाते हैं और घायल मौके पर तड़पते रहते हैं। सांची पुलिस हर बार घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करती है, लेकिन कई गंभीर घायल पुलिस या एंबुलेंस पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देते हैं।
जिला कलेक्टर द्वारा बार-बार निर्देश जारी करने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सुरक्षा उपायों की अनदेखी कर रहा है। जिला परिवहन विभाग पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप हैं। लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग तभी सक्रिय होता है जब उसकी जेबें भरनी हों, सड़क सुरक्षा से उसे कोई सरोकार नहीं।
ताजा हादसा : दो गंभीर घायल। भेजा अस्पताल।
सोमवार को सांची से करीब दो किमी दूर विदिशा मार्ग पर कमापार मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बासौदा निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सांची पुलिस ने 112 वाहन की मदद से घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस के अनुसार गंभीर चोटों के कारण घायल अपना बयान दर्ज नहीं करा सके। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
हादसे के समय सक्रिय भूमिका निभाने वालों में प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह और वाहन पायलट नीलेश रजक शामिल थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा