धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

नसीमखान सांची
सांची — चैत्र माह की नौदुर्गा प्रारंभ होते ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गई है। नगर के मंदिरों में विशेष सजावट के साथ पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में जमावड़ा लगने लगा है, वहीं भजन-कीर्तन के आयोजन भी पूरे उत्साह के साथ किए जा रहे हैं। इन धार्मिक आयोजनों में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है।
इसी के साथ नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर भी देखने को मिली। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार पर नगर की जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। नमाज हाफिज अफसर साहब द्वारा अदा कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
अपनी तकरीर में हाफिज साहब ने रमजान महीने की पवित्रता और इबादत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान का महीना विदा होने को है और अब इबादतों का सिला मिलने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार, 21 मार्च को मनाया जाएगा तथा ईद की नमाज प्रातः 8:30 बजे जामा मस्जिद में अदा की जाएगी। उन्होंने सभी से समय से पहले पहुंचने की अपील की।
साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से गरीब, जरूरतमंद और मिस्कीनों की मदद करने का आह्वान किया, ताकि वे भी ईद का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मना सकें।
सांची में इन दिनों आस्था, उत्साह और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।