सांची की सड़कों पर अव्यवस्थित, यातायात पुलिस की तत्काल जरूरत दुर्घटना का सताता भय।

नसीमखान सांची

सांची,,, विश्वविख्यात पर्यटन स्थल सांची में यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। देशी–विदेशी पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या और राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों के बीच नगरवासी और स्कूली बच्चे हर दिन जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में नगर में यातायात पुलिस की तत्काल पदस्थापना की मांग जोर पकड़ चुकी है।
नगर में चाक-चौराहों से लेकर मुख्य मार्ग तक हर जगह अराजकता का आलम है। न तो ट्रैफिक कंट्रोल का कोई इंतज़ाम है और न ही सुरक्षा की गारंटी। हालत यह है कि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना किसी चुनौती से कम नहीं। पर्यटक भी अक्सर अव्यवस्थित यातायात का शिकार होकर असुविधा झेलते हैं।
स्थानीय पुलिस थाना सीमित बल के साथ पहले से ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और वीआईपी सुरक्षा में उलझा रहता है। ऐसे में नगर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है बल्कि विश्वविख्यात पर्यटन स्थल की छवि भी धूमिल हो रही है।
गौरतलब है कि पहले सांची में यातायात पुलिस पदस्थ थी, परंतु उसे हटा लिया गया। अब सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? कब तक नगरवासी और पर्यटक यूं ही जान हथेली पर रखकर सड़क पार करने को मजबूर रहेंगे? लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल यातायात पुलिस की नियुक्ति कर अव्यवस्थित यातायात पर लगाम लगाए और सांची की गरिमा को सुरक्षित रखे।
समाजसेवी कमलकिशोर पटेल का कहना है कि “सांची जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल पर यातायात व्यवस्था का भगवान भरोसे होना बेहद गंभीर बात है। हर दिन यहां हजारों पर्यटक आते हैं और नगरवासी भी लगातार असुरक्षित महसूस करते हैं। यदि प्रशासन तुरंत कदम नहीं उठाता तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।”
पार्षद विवेक तिवारी ने भी चेतावनी दी कि “नगर में यातायात पुलिस की अनुपस्थिति से हर चौराहे पर अव्यवस्था का आलम है। स्कूलों के सामने बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। प्रशासन को जल्द ही यातायात पुलिस की पदस्थापना करनी चाहिए ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा