जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) संवाददाता, दिलेश्वर चौहान
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित स्वर्गीय शांताराम शर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत शर्राफ जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शांताराम शर्राफ का योगदान अविस्मरणीय है, उनकी प्रेरणा समाज को हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुदर्शन न्यूज़ द्वारा आयोजित ‘कन्क्लेव’ में शामिल हुए थे, जहाँ उन्होंने विकास, नक्सलवाद उन्मूलन, निवेश प्रस्ताव, नई विकास नीति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव लगातार प्रदेश की विकास योजनाओं को गति देने के लिए सक्रिय हैं। विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने प्राथमिकताओं को अमलीजामा पहनाने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।






