नसीमखान
रायसेन,
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन स्थित महामाया चौक पर आयोजित पथ विक्रेता संवाद कार्यक्रम में पथ विक्रेताओं से संवाद किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने पथ विक्रेताओं से कहा कि पथ विक्रेताओं के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना में प्रथम ऋण की सीमा बढ़ाकर अब 15 हजार रू कर दी गई है और द्वितीय ऋण की सीमा भी बढ़ाकर 25 हजार रू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पथ विक्रेता भाई-बहन इस योजना का लाभ लें तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने पथ विक्रेताओं से संवाद के दौरान उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने तथा व्यवसाय के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।






