सरकारी राशि सड़कों के नाम पानी की तरह बह रही, प्रशासन मौन ।

नसीमखान

सांची,,
जनपद पंचायत सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए करोड़ों की योजनाएँ चल रही हैं, लेकिन लाखों रुपये की लागत से बनी सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही हैं। न सरकार और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है, नतीजा यह कि ग्रामीण और किसान जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात में उन पर चलना तक मुश्किल हो गया। कई जगह सड़कें बारिश से ध्वस्त हो गईं, तो कहीं लापरवाही और भ्रष्टाचार ने उन्हें अधूरा छोड़ दिया। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों सड़कों की दुर्दशा खूब वायरल हो रही है।
सबसे ताजा मामला दीवानगंज क्षेत्र के ग्राम बरजोरपुर से जमनिया तक बनने वाली 3 किमी लंबी ग्रेवल सड़क का है। 23 लाख रुपये की लागत से आरईएस विभाग द्वारा निर्माण की जिम्मेदारी ली गई थी। परंतु निर्माण एजेंसी ने छह माह पहले केवल गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया। जल निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन भी अधूरी छोड़ दी गई। नतीजा यह है कि पूरे बरसात भर ग्रामीण, किसान, गर्भवती महिलाएं और बीमार मरीज इस जर्जर मार्ग पर भारी परेशानी झेलते रहे।
ग्रामवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा— “छह महीने से अधिक समय गुजर गया, लेकिन सड़क अधूरी पड़ी है। मरीजों को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो गया है। किसान भी अपनी उपज मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हमारी समस्याओं की ओर न सरकार का ध्यान है और न ही विभाग का।”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार और जनप्रतिनिधि जहां विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविकता बिल्कुल उलट है। अधूरी पड़ी सड़कें सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश