महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका गतिविधियां बढ़ाएं- संभागायुक्त श्री सिंह

नसीमखान सांची रायसेन

पशुधन की सही देखभाल और पौष्टिक आहार से दुग्ध उत्पादन में होगी वृद्धि
संभागायुक्त श्री सिंह ने गगनवाड़ा में चौपाल लगाकर पशुपालन कर रहे स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद

रायसेन,
भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह द्वारा रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम गगनवाड़ा में चौपाल लगाकर दुग्ध उत्पादन कार्य से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया गया। संभागायुक्त श्री सिंह ने महिलाओं से संवाद के दौरान पशुपालन गतिविधियों, पशुधन की उचित देखभाल, पौष्टिक आहार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर दूध उत्पादन के लिए शासकीय योजनाओं तथा तकनीकों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शासन डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर उनकी आय बढ़ाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने निरंतर प्रयास कर रहा है।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन अपनाने से आमदानी में वृद्धि होगी। दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिए काम करें। शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सहायता भी प्रदान की जाती है। शासन द्वारा संचालित इन योजनाओं का महिलाएं लाभ लें। उन्होंने सब्जी उत्पादन के बारे में भी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की।
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करें। इससे अतिरिक्त आमदानी होगी और आर्थिक समृद्धि बढेगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को पशुपालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों को ध्यान में रखकर सिलवानी के साथ ही सभी विकासखण्डों में दुग्ध समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संभागायुक्त को जिले में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु किए जा रहे कार्यो से भी अवगत कराया। डेयरी एवं पशुपालन विभाग के उप संचालक द्वारा जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गईं
संभागायुक्त से संवाद के दौरान जानकारी दी गई कि गगनवाडा ग्राम पंचायत में सात स्व-सहायता समूह गठित हैं जिनमें कुल 80 परिवार सम्मिलित हैं। इन समूहों की महिलाओं को 23 लाख रू बैंक लिंकेज से उपलब्ध कराए गए हैं। समूह की 23 महिलाएं लखपति दीदी हैं। इन समूहों की महिलाओं द्वारा पशुपालन, खेती, आटा चक्की एवं किराना दुकान संचालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियां की जा रही हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़