राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गतिअवरोधक बने मुसीबत, रातभर वाहनों की गड़गड़ाहट से हराम नींद।

नसीमखान सांची
सांची,,नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली छात्रों की सुरक्षा के उद्देश्य से बनाए गए गतिअवरोधक अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। रातभर इनसे गुजरते वाहनों की गूंजती आवाज़ों से आसपास के रहवासियों की नींद हराम हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, नगर में पहले सड़क पार करने के लिए कहीं भी गतिअवरोधक नहीं थे। नागरिकों की मांग पर संबंधित विभाग द्वारा सीएमराइज स्कूल के पास इनका निर्माण कराया गया ताकि छात्र सड़क पार करते समय सुरक्षित रह सकें। लेकिन निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई। परिणामस्वरूप, ये गतिअवरोधक इतने ऊँचे और असमान बने कि अब यह दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
इन गतिअवरोधकों पर न तो रेडियम पट्टियाँ लगाई गईं और न ही सावधानी के बोर्ड लगाए गए हैं। वाहन चालक दूर से इनका अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे कई दुपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कई बार राहगीरों और आसपास के नागरिकों को घायलों को अस्पताल तक पहुँचाना पड़ा है।
रात के समय जब ट्रक और बसें तेज रफ्तार में इन गतिअवरोधकों से गुजरती हैं, तो जोरदार धमाके जैसी आवाजें होती हैं। सन्नाटे में यह शोर इतना तीव्र होता है कि लोग डरकर बाहर झाँकने लगते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया ।
“रात में वाहनों की आवाज इतनी तेज होती है कि नींद खुल जाती है, लगता है जैसे कोई हादसा हो गया हो,
“हमने कई बार विभाग से अनुरोध किया कि रेडियम पट्टी और बोर्ड लगाए जाएँ, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया,”
“स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ये गतिअवरोधक अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं,”
नागरिकों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल इन गतिअवरोधकों को मानक अनुसार सुधारने, उन पर रेडियम पट्टियाँ लगाने और सावधानी संकेतक बोर्ड स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा होने से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और रातभर की नींद हराम करने वाला शोर भी कम होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार