धनतेरस पर सजी सांची की गलियां, बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़।

नसीमखान सांची

सांची,,, धनतेरस के शुभ अवसर पर नगर के बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं।
नगर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ खुले हुए वाहन शोरूमों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। दोपहिया वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। व्यापारियों के चेहरों पर पूरे दिन रौनक बनी रही और नगर में मानो धनवर्षा हो गई।
धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर और आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से वर्षभर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी मान्यता के चलते लोगों ने पूरे उत्साह से पूजा-अर्चना कर अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित किए।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद कर्मियों ने स्वच्छता व्यवस्था पर भी ध्यान दिया ताकि श्रद्धालु और खरीददार निर्बाध रूप से त्योहार का आनंद ले सकें।
नगर में जगह-जगह दीपों की जगमगाहट और खरीदारी का उल्लास एक साथ दिखाई दिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बन गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका