नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिविल सर्जन तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स की संक्षिप्त बैठक लेकर एनआरसी के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकताओं तथा मैदानी अमले को कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और पोषण आहार आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए।






