किसानों को बासमती धान का उचित मूल्य दिलाने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मण्डीदीप में धान मिलर्स के साथ की बैठक

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में किसानों को धान उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए मंडीदीप में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में धान मिलर्स, उद्योगपति, मंडीदीप फैक्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसके प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राइस मिलर्स से कहा कि जिले की बासमती धान देश-विदेश में निर्यात होती है, इसे और आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदी जाए तथा उन्हें समय पर भुगतान हो तथा धान मिलिंग का कार्य भी समय पर पूर्ण कराएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा राइस मिलर्स से उनकी समस्याएं पूछे जाने पर उन्होंने वेयरहाउस से रोड कनेक्टिविटी ठीक नहीं होने, विद्युत समस्या आदि के बारे में बताया। साथ ही डम्पिंग जोन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बारे में भी बताया। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सहयोग हेतु एमओयू सौंपा गया। बैठक में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्री कार्तोलर, जीएम डीआईसी, ऑल इंडिया एक्सपोर्ट एसोसिएशन राइस मिल के जॉइंट सेक्रेटरी श्री बेहलोतिया तथा एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री विकास मुन्द्रा सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव