नसीमखान सांची
सांची,,नवागत जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सांची पुलिस द्वारा शुक्रवार को नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करना एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था।
निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में रहने वाले सभी निगरानीशुदा एवं गुंडा तत्वों को थाने में बुलाकर हाजिरी कराई गई तथा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी ने पुनः अवैध व असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लगातार ऐसे तत्वों की निगरानी कर रही है और उनके व्यवहार की पड़ताल की जा रही है। त्रिपाठी ने कहा कि नगर में अपराध के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और पुलिस हर स्तर पर सक्रिय रहेगी।
सांची पुलिस की सख्ती से अब अपराधियों में खौफ, और नागरिकों में बढ़ी सुरक्षा की उम्मीद।






