55 वर्षीय व्यक्ति की ठंड से मौत।समाज सेवियों ने किया अंतिम संस्कार।

नसीमखान सांची
सांची,,, एक निराश्रित व्यक्ति कैलाश तिवारी निवासी बिहाना गाँव बीना के पास लगभग तीस साल पहले सांची आया था तथा सांची मे ही अपना जीवन यापन करता था तथा वह अपने रहने का ठिकाना न होने पर सार्वजनिक स्थलों पर रहकर अपनी रोजीरोटी चलाता था तथा विगत दिनों वह फुटपाथ पर ठंड की ठिठरन के कारण हालत गंभीर होने की सूचना नगर के समाजसेवी सुशील त्रिवेदी को लगी उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी तब नगर के पार्षद विवेक तिवारी एवं आकाश पाठक सत्येंद्र सोनी मौके पर पहुंचे तथा उसको उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ से उसे डाकटरों ने विदिशा रिफर कर दिया तब चारों व्यक्ति उसे गंभीर हालत में लेकर विदिशा अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई तब अस्पताल में डाक्टरों ने शव का पीएम कर शव चारों समाजसेवी को सौंप दिया तब विदिशा मे चारों ने मिलकर व्यवस्था जुटाई तथा विधिविधान से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया इसके पूर्व मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी परन्तु उनके न आने पर रीति रिवाज से संस्कार किया गया था बताया जाता हैं कि अब उसकी खारी उठाने मृतक के परिजनों की संभावना जताई गई हैं परिजनों के न आने पर नगर के उक्त चारों समाजसेवी ने विधिविधान से खारी उठाकर बेतवा नदी में अस्थिविसर्जन करने की योजना बनाई है एवं मृतक की रसोई करने का भी बीडा उठाया है ।इस मामले में विवेक तिवारी सहित चारो समाज सेवी बताते है कि यह कार्य पुण्य का होता हैं तथा ऐसे व्यक्ति जिसका कोई नहीं होता उसका संस्कार करने से हमें बहुत शांति का अनुभव होता है तथा हम ऐसे कार्य भविष्य में भी करते रहेंगे ।इस पुनीत कार्य की नगर मे खूब चर्चा हो रही हैं तथा लोग चारों के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा