भगवानपुरा कॉलोनी में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादन तकनीकों पर दिया गया प्रशिक्षण।भाकृअनुप–राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य मंत्रियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

नसीमखान सांची
सांची,,
जनपद पंचायत सांची अंतर्गत ग्राम भगवानपुरा कॉलोनी में भाकृअनुप–राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा भारत सरकार की अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान संगोष्ठी, आदान वितरण एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार तथा पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांची क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री राकेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित कृषक संगोष्ठी में विशेषज्ञों द्वारा दुग्ध उत्पादन, पशुधन प्रजनन, पशु स्वास्थ्य, पोषण प्रबंधन तथा दुग्ध प्रसंस्करण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही वैज्ञानिक प्रजनन तकनीकों, विशेष रूप से कृत्रिम गर्भाधान के महत्व एवं उसके व्यावहारिक उपयोग पर किसानों को विस्तार से समझाया गया।
इसके अलावा कृषि, पशुपालन एवं संबंधित विभागों द्वारा लगाई गई तकनीकी प्रदर्शनी में उन्नत तकनीकों, श्रेष्ठ जर्मप्लाज़्म, चारा उत्पादन की आधुनिक पद्धतियों एवं पशुपालन प्रबंधन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे किसानों को नवीन तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा