नसीम खान
रायसेन,सांची,मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कदम उठाए हैं। इनमें करीब 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा, अब तक सात अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। वहीं, 80 से अधिक ठेकेदारों और सप्लायर्स के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) श्री संजय दुबे के अनुसार, वित्तीय अनियमितताओं पर निगरानी के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से अनियमितताओं पर नजर रखने की प्रक्रिया जारी है।
सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक धन का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का पूरा लाभ नागरिकों तक पहुंचाना है। वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में की जा रही कार्रवाई को इसी दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।





