सुरक्षा के मद्देनज़र सांची में बैंकों का पुलिस निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच।

नसीमखान सांची
सांची,,
जिले में बैंक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए आज पुलिस ने नगर के सभी बैंकों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
निरीक्षण के दौरान सांची पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया तथा बैंक अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी चर्चा की। इस दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आपातकालीन सायरन एवं फायर सायरन की उपलब्धता व कार्यशीलता की जांच की गई।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बैंक अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैंक सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने सुरक्षा गार्डों को असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों में सायरन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान बैंक ऑफ इंडिया (गुलगांव चौराहा), ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं कैनरा बैंक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है तथा भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाएंगे।
बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की यह सक्रियता आमजन के विश्वास और सुरक्षित लेन-देन व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।