नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले के शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और परीक्षा परिणामों में वृद्धि हेतु अधिकारियों तथा एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में शासकीय स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रायसेन एसडीएम श्री मनीष शर्मा द्वारा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सलामतपुर का निरीक्षण कर शैक्षणिक कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से भी अध्यापन कार्य की जानकारी तथा प्रश्न पूछकर शैक्षणिक स्तर भी जाना। बरेली एसडीएम श्री संतोष मुद्गल द्वारा भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरगोन का भ्रमण कर शैक्षणिक कार्य तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।






