ठंड का फायदा उठाकर चोर सक्रिय, सांची में दो घरों को बनाया निशाना।सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।हेडगेवार कॉलोनी में देर रात चोरी की वारदात, जाग जाने पर मारपीट कर भागे चोर, पुलिस जांच में जुटी।

नसीमखान सांची
सांची,,, इन दिनों नगर में कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग रजाइयों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं इसी ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नगर में चोरियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
गुजरी रात लगभग तीन बजे हेडगेवार कॉलोनी में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार हेडगेवार कॉलोनी निवासी गोविंद कनारे के दो मंजिला मकान के नीचे का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार को जब आहट हुई तो परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान चोरों ने महिला व बच्चों के साथ झूमाझटकी करते हुए मारपीट की। परिवार के एक बच्चे द्वारा पुलिस को सूचना देने की बात कहे जाने पर चोर मौके से फरार हो गए।
इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित नासिर अली के मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही घरों से कुछ हजार रुपये की चोरी होना बताया जा रहा है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार चोरों ने एक अन्य मकान को भी निशाना बनाने का प्रयास किया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नासिर अली एवं गोविंद कनारे की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों मकानों का निरीक्षण किया तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा भी साक्ष्य जुटाए गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि हेडगेवार कॉलोनी के दो घरों में चोरी की घटना हुई है। फरियादियों की सूचना पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ती चोरियों ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है, अब सुरक्षा के प्रति सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।