थाना सांची में एसपी आशुतोष गुप्ता का औचक निरीक्षण,अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश।लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और जनता से बेहतर व्यवहार पर दिया जोर।

नसीमखान सांची
सांची,,
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने थाना सांची का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों तथा पुलिस की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी सहित समस्त पुलिस स्टाफ से लंबित अपराधों की समीक्षा की और अपराध निकाल (डिस्पोजल) में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसपी आशुतोष गुप्ता ने विवेचना की गुणवत्ता सुधारने, शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, आमजन से शालीन व संवेदनशील व्यवहार रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और सक्रिय कार्यप्रणाली से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
औचक निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ में विशेष सक्रियता देखने को मिली। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की। इस निरीक्षण को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
औचक निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।