नसीमखान सांची
मे 20 दिसंबर के लाइव खबर इंडिया में प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर। समाचार के बाद जागा प्रशासन
सांची,,,
स्टेशन से स्तूप रोड तक बने नालों में गंदगी के अंबार और बदबू को लेकर लाइव खबर इंडिया मे प्रकाशित समाचार के बाद नगर परिषद हरकत में आई। सीएमओ रामलाल कुशवाहा सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल नालों की सफाई शुरू करवाई।
बौद्ध मेले के बाद से नालों में कचरा जमा होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। इसके साथ ही विश्वविख्यात पर्यटन स्थल सांची की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्थिति पर नाराजगी जताई और नियमित सफाई के निर्देश दिए।
सीएमओ ने साफ कहा कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार और हाथ ठेले वाले नालों में कचरा डालकर गंदगी फैला रहे हैं। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि कचरा डस्टबिन में डालें, अन्यथा एक हजार रुपये जुर्माना या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नगर में सड़क किनारे सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे और दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। गुलगांव चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे नालों की सफाई के लिए रेलवे प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।






