नसीमखान सांची
सांची,,
नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन श्रीराम जन्म, महर्षि विश्वामित्र का आगमन, ताड़का वध एवं यज्ञ रक्षा की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर रामलीला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और दर्शक देर रात तक मंचन का आनंद लेते रहे।
रामलीला का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।






