नसीमखान सांची
सांची,,,,
सांची रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आज अहिल्या उद्धार, जनकपुर भ्रमण एवं वाटिका मिलन की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया। इन दृश्यों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे।
आज नगर का साप्ताहिक हाट बाजार होने के कारण रामलीला आयोजन स्थल के आसपास स्तूप रोड एवं सांची गांव रोड पर भी विशेष चहल-पहल रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
समापन पंक्ति
आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम सांची रामलीला में निरंतर देखने को मिल रहा है।






